आपके कम्प्युटर या पीसी में सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है? यह है आपका डेटा| कभी कभी यह महत्वपूर्ण हो जाता है की आपके महत्वपूर्ण डेटा की चोरी या लीक से संरक्षित हो| कुछ डेटा गोपनीय होता है और आप इसे दूसरों को बिना अनुमती के दिखाना भी नही चाहते| यह आपकी व्यक्तिगत जानकारी, कंपनियों का डेटा, बैंक या क्रेडिट कार्ड की जानकारी हो सकती है|
आप इंटरनेट पर देखेंगे तो कई फोल्डर लॉक के सॉफ्टवेयर उपलब्ध पायेंगे| इनमें सें कुछ निःशुल्क होते है, लेकिन जादातर ट्रायल व्हर्जन होते है जिन्हे बादमें आपको खरीदना पडता है|
लेकिन बहुत मुश्किल सें खोज करने के बाद मुझे एक उपयोगी सॉफ्टवेयर मिला, जो है TrueCrypt| TrueCrypt एक ओपन सोर्स डिस्क एन्क्रिप्शन सॉफ्टवेयर है| इस की मदद से आप एक फोल्डर के भीतर आभासी एन्क्रिप्टेड डिस्क बना सकते हैं और एक वास्तविक डिस्क के रूप में इसे माउंट कर सकते है| आप एक पूरा हार्ड डिस्क का पार्टिशन या इसके कुछ हिस्से को एनक्रिप्ट कर सकते हैं| इस डेटा को अॅक्सेस करने के लिए इस आभासी डिस्क को सही पासवर्ड से माउंट करना होता है| सही पास
वर्ड के बिना कोई भी इस डेटा को अॅक्सेस नही कर सकता|
